बड़ी खबर : गैस सिलेंडर फटने से ब्लास्ट, एक महिला और दो बच्चों की मौत

रायगढ़। जिले में गैस सिलेण्डर फटने से 3 लोग हादसे के शिकार हो गए। इस हादसे में एक महिला और दो बच्चों की मौत हो गई। यह घटना सारंगढ़ क्षेत्र के ग्राम चंदेली की है, जहां आज सुबह गैस सिलेण्डर फटने से 3 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सारंगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। 

बता दें कि घटना तड़के साढ़े सात बजे के आसपास की बताई जा रही है, जबकि 25 वर्षीया लता साहू अपने दो बच्चों 6 वर्षीय टिकेश और पांच वर्षीय झलप के साथ रसोई में थी। नाश्ता बनाने के लिए जैसे ही लता ने बर्नर आॅन कर जलाने की कोशिश की गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ और मौके पर ही तीनों की मौत हो गई

Post a Comment

0 Comments

Contact Form