मेष - आज का पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। वायु विकार से पीड़ित रहेंगे। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। वृषभ - सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। परिवार की समस्या का समाधान होगा। निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी। समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें। मिथुन - आज रचनात्मक काम होंगे। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ में वृद्धि होगी। दैवीय कार्यों में दिन बीतेगा। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी। …
Social Plugin