नहीं रहे 10 किलो सोना पहनने वाले गोल्डमैन सम्राट मोजे, कार्डिएक अरेस्ट से मौत

पुणे। करीब आठ से 10 किलो सोने के गहने पहनने के कारण गोल्डमैन नाम से मशहूर सम्राट हीरामन मोजे की मौत हो गई है। महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले प्रसिद्ध व्यवसायी सम्राट मोजे सिर्फ 39 साल के थे। गुरुवार को कार्डिएक अरेस्ट के चलते उनकी मौत हो गई। सम्राट को सोने के प्रति उनकी दीवानगी के लिए जाना जाता है। जानकारी के मुताबिक, संगमवाड़ी इलाके में रहने वाले सम्राट मोजे कई राजनीतिक पार्टियों में भी सक्रिय रहे हैं।

उनके चाचा रामभाऊ मोजे विधायक भी रह चुके हैं। सम्राट मोजे खुद भी कई सालों तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कार्यकर्ता रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सम्राट मोजे भी संगमवाड़ी में निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुक थे। लॉकडाउन में सम्राट मोजे की मौत के कारण उनके अंतिम संस्कार में बहुत कम लोगों के शामिल होने को अनुमति दी गई। परिवार के चंद लोगों की उपस्थिति में उनका दाह संस्कार कर दिया गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बच्चे और मां हैं।

यह भी पढ़ें - मंत्री शिव डहरिया के बंगले में गिरी आकाशीय बिजली, बंगले पर ही मौजूद थे मंत्री डहरिया

Post a Comment

0 Comments

Contact Form