बड़ी खबर : 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज के चलते सेंसेक्स 1470 अंक और निफ्टी 387 पॉइंट ऊपर खुला

मुंबई। सप्ताह में आज कारोबार के तीसरे दिन बाजार मजबूत बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 1470.75 अंक ऊपर और निफ्टी 387.65 पॉइंट ऊपर खुला। हालांकि, ट्रेडिंग के शुरूआती आधा घंटे में ही सेंसेक्स की बढ़त फिसलकर 600 अंकों की हो गई। इससे पहले मंगलवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। कल सुबह सेंसेक्स 218.29 अंक नीचे और निफ्टी 70.35 पॉइंट नीचे खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स फिसलकर 716.56 अंक तक नीचे चला गया था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 190.10 अंक नीचे 31,371.12 पर और निफ्टी 42.65 पॉइंट नीचे 9,196.55 पर बंद हुआ।

20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज का ऐलान
प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को 54 दिन में पांचवीं बार देश के सामने आए। अपने संबोधन में उन्होंने चार अहम बातें कहीं। पहली- देश को आत्मनिर्भर बनना होगा। दूसरी- आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज दिया जाएगा। तीसरी- आत्मनिर्भर बनने की राह में हमें लोकल प्रोडक्ट्स को अपनाना होगा। चौथी- लॉकडाउन का चौथा फेज आएगा, पर यह नए रंग-रूप और नए नियमों वाला होगा।लॉकडाउन के दौर में भारत दुनिया का पांचवां ऐसा देश बन गया है, जिसने अपनी जीडीपी का 10% या उससे ज्यादा हिस्सा आर्थिक पैकेज के तौर पर दिया है। भारत से पहले जापान अपनी जीडीपी का 21%, अमेरिका 13%, स्वीडन 12% और जर्मनी 10.7% के बराबर का आर्थिक पैकेज घोषित कर चुके हैं।

पढ़ें - BREAKING:खुशखबरी : एम्स से 1 और मरीज़ हुआ डिस्चार्ज, अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 4

Post a Comment

0 Comments

Contact Form