बड़ी खबर: लॉकडाउन में खुलेंगी चौपाटी, ठेले और गुमटियां, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में तेजी से कोरोना संक्रमितों की पुष्टि बढ़ती ही जा रही है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कई जिला प्रशासन ने लॉकडाउन में छूट देनाशुरू कर दिया है। इसी बीच सूरजपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि सूरजपुर जिला प्रशासन ने चौपाटी, ठेले और गुमटियों को खोलने की अनुमति दे दी है। जारी निर्देश के अनुसार जिले में ये सभी दुकानें सुबह 9 से शाम 4 बजे तक खुलेंगी। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है।

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 55022 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 52598 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 292 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 2132 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 67 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 220 मरीजों का उपचार जारी है।  

खुशखबरी: 40 मरीज मिलने के बाद 5 हुए डिस्चार्ज, सक्रिय मरीजों की संख्या 220 हुई

Post a Comment

0 Comments

Contact Form