रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने आज राजभवन सचिवालय में पदस्थ वरिष्ठ कर्मचारी भूपेन्द्र कुमार वर्मा सहायक ग्रेड-2 को सेवानिवृत्त होने पर अपने निवास कार्यालय में शॉल-श्रीफल देकर उनका सम्मान किया।
राज्यपाल ने कहा कि यह अच्छा संयोग है कि वर्मा आज सेवानिवृत्त हुए है और आज ही उनका जन्मदिन है। मैं उन्हें इन दोनों अवसरों की शुभकामनाएं देती हूं। एक शासकीय सेवक का कार्य समर्पण और सेवा का होता है। वर्मा ने इसे बखूबी निभाया और हमेशा सभी निर्देशों का पालन करते रहे, जो भी कार्य सौंपा गया उसे समय पर पूर्ण किया। राज्यपाल ने वर्मा के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। राज्यपाल ने राजभवन परिवार के तरफ से वर्मा को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर उपसचिव रोक्तिमा यादव भी उपस्थित थी।
0 Comments
अपना किमती समय देने के लिये
धन्यवाद