बलौदाबाजार: जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए सख्त लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है। वही जिले में 3-4 दिनों से भारी बारिश के चलते धान की फसलों में कीट लगने की संभावनाएं अधिक बढ़ गई है। जिससे फसलों को और अधिक नुकसान हो सकता है।
बता दे कि किसानों के अनुरोध पर आज कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने केवल कृषि दवाई दुकानों को सम्पूर्ण लॉकडाउन से छूट प्रदान किये है। यह दुकाने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सुबह 8 से 10 बजे तक खोले जा सकते है।
0 Comments
अपना किमती समय देने के लिये
धन्यवाद