निगम जोन 4 ने मास्क न पहनने एवं सामाजिक दूरी के नियम को तोड़ने पर 75 लोगों से 6150 रुपए जुर्माना वसूला

रायपुर। नगर निगम रायपुर के जोन 4 स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाकर आज जोन 4 के बाजार क्षेत्र में जिला प्रशासन के दिशा निर्देश अनुसार नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार जोन 4 कमिश्नर चंदन शर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाकर मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी बनाये रखने के अनिवार्य नियम के व्यवहारिक परिपालन हेतु 75 लोगो को मास्क पहनने के अनिवार्य

नियम को तोडने पर उनसे कुल 6150 रू. का स्थल पर जुमार्ना वसूला एवं उन्हें अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की कडी हिदायत जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु दी एवं दोबारा मास्क नहीं पहनने एवं सामाजिक दूरी के स्वास्थ्य हितकारी नियम का पालन व्यवहारिक रूप से न करने की स्थिति में नियमानुसार प्रक्रिया के तहत जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कडी कार्यवाही प्रषासनिक तौर पर निरंतर अभियान चलाकर करने की चेतावनी लॉकडाउन के शासकीय नियमों के तहत दी । अभियान जोन स्तर पर निरंतर जनस्वास्थ्य सुरक्षा जागरूकता के लिए जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें - बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ में 4 और कोरोना मरीज हुए डिस्चार्ज, अब 6 एक्टिव केस

Post a Comment

0 Comments

Contact Form