BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ में 2 और कोरोना पॉजेटिव मरीज मिले, एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 36 हुई

रायगढ़, 18 मई 2020। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा अंचल क्षेत्र में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। रायगढ़ मेडिकल कालेज के डॉक्टरों नेे बताया कि दोनों पॉजिटिव मरीज महाराष्ट्र के नासिक और थाणे गए हुए थे। अपने शहर वापस आते ही व दोनों को लैलूंगा के क्वाटरीन सेंटर में रखा गया था। वर्तमान में ये मजदूर क्वाटरीन सेंटर में ही है, इनका ब्लड टेस्ट एम्स भेज गया था। वहा से कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। ये मजदूर लैलूंगा, तोलगे और सोनाजोरी गाँव के है रायगढ़ कलेक्टर ने दोनों श्रमिकों को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि की है। 
मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित पाए गए दोनों मरीज मुंबई से लौटे हैं। इसके बाद उन्हें तोलगा और सोनाजोरी में क्वारंटाइन किया गया था। आज दोनों श्रमिकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
आपको बता दें कि इससे पहले आज ही सूरजपुर में एक कोरोना पॉजेटिव मरीज मिला था। दिल्ली से लौटे प्रवासी मजदूर को क्वारंटाईन सेंटर में रखा गया था। वही कल एक ही दिन में 25 कोरोना पॉजेटिव मरीज मिले थे, जिसके बाद संख्या 8 से बढ़कर सीधे 33 पहुंच गया था, आज उन मरीजों में 3 संख्या और जुड़ गयी और आंकड़ा 36 पहुंच गयी है।
गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 36606 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 34656 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 95 की पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 1857 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 59 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 36 मरीजों का उपचार जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Contact Form