बता दें कि दोनों को बिलासपुर मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती करा
दिया गया है। जिला प्रशासन इस बात की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है कि वे
किन-किन लोगों के संपर्क में रहे। उन्हें क्वारंटाईन किया जाएगा। छत्तीसगढ़
में आज इससे पहले 11 कोरोना पाजिटिव मिले थे। बिलासपुर के दो को मिलाकर अब
यह संख्या 13 हो गई है। अब एक्टिव केस बढ़कर 69 हो गई है। वर्तमान में
छत्तीसगढ़ में अब इन दो पाजिटिव को मिलाकर संख्या 128 हो गई है। जानकारी के
अनुसार बिलासपुर जिले के एक तखतपुर और एक बिल्हा में कोरोना संक्रमित
मरीजों की पुष्टि हुई है। बता दें कि इससे पहले राजनांदगांव में 4 बालोद
में 1 और रायपुर में भी 1, जांजगीर में 3, सरगुजा में एक और मरीज मिले है।
इसके अनुसार आज प्रदेश में कुल 13 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।
0 Comments
अपना किमती समय देने के लिये
धन्यवाद