बड़ी खबर : अंतिम वर्ष के छात्रों को देनी होगी परीक्षा, बाकी को एग्जाम में बैठने की जरूरत नहीं, आदेश जारी

रायपुर । विश्वविद्यालयों के फायनल ईयर के छात्रों को परीक्षा देनी होगी। बाकी फर्स्ट एवं सेकेंड ईयर के छात्रों को परीक्षा में बैठने की जरूरत नहीं होगी। कुलपतियों की कमेटी की रिपोर्ट के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने आज विवि परीक्षाओं के बारे में आदेश जारी कर दिया।

इसके अनुसार फायनल ईयर के छात्रों एवं सेमेस्टर में फायनल के लिए लॉकडाउन के बाद एग्जाम लिए जाएंगे। बाकी फर्स्ट एवं सेकेंड ईयर के लिए जितने परीक्षा हो गई है। उसका मूल्यांकन किया जाएगा। और बचे पेपर के लिए तीन केटेगरी बनाए गए हैं। पिछली परीक्षा, आंतरिक मूल्यांकन या असाईनमेंट वर्क। सेमेस्टर फायनल की भी परीक्षा होगी।

Post a Comment

0 Comments

Contact Form