BREAKING: भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा को राजधानी पुलिस ने ज़ारी किया नोटिस- 8 जून को दस्तावेज सहित थाने में हो उपस्थित

रायपुर, कुनाल राठी, 3 जून 2020। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी पर आपत्तिजनक ट्वीट कर फंसे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को रायपुर पुलिस ने दूसरी नोटिस जारी की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने संबित पात्रा को 8 जून को सुबह 11 बजे तलब किया है।

इससे पहले उन्हें 11 मई को पहली नोटिस जारी की गई थी जिसमें उन्हें 20 मई को थाने में उपस्थिति दर्ज करानी थी, लेकिन वह नहीं पहुंचे। जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस को दूसरी नोटिस जारी करनी पड़ी है।

क्या है मामला : दरअसल भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने 10 मई को ट्वीटर पर एक आपत्तिजनक पोस्ट की थी। पोस्ट में उन्होंने दो पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी पर कश्मीर मामले और 1984 में हुए सिख विरोधी दंगे और बोफोर्स घोटाले को लेकर आरोप लगाया था। इसके बाद यूथ कांग्रेस नेता पूर्णचंद्र पाढ़ी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की थी। मामले में पुलिस ने प्राथमिकि दर्ज कर उन्हें 11 मई को एक नोटिस जारी किया था।

कोरोना के लक्षण दिखने पर अस्पताल में हुए भर्ती : कोरोना के लक्षण दिखने पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें 28 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Post a Comment

0 Comments

Contact Form