चेन्नई। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ते ही जा रही है। वही, चेन्नई में संक्रमण की वजह से द्रमुक के विधायक जे. अन्बाझगन का निधन हो गया। उनकी उम्र 62 साल थी। उन्हें एक हफ्ते पहले संक्रमण हुआ था।
उन्होंने बुधवार सुबह आठ बजे अंतिम सांस ली। वे चेन्नई के निजी अस्पताल में भर्ती थे। कोरोना वायरस से किसी विधायक की मौत का देश में यह पहला मामला है। अन्बाझगन चेपॉक विधानसभा सीट से विधायक थे। उन्हें शुगर की बीमारी भी थी।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 9985 केस सामने आए और 279 लोगों की मौत हुई। वहीं, अब तक 2 लाख 76 हजार 583 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें एक लाख 33 हजार 632 एक्टिव केस हैं और एक लाख 35 हजार 206 मरीज ठीक हो चुके हैं।
वहीं, मौतों की संख्या 7745 तक पहुंच गई है। इससे पहले, मंगलवार को देश में 8852 संक्रमित मरीज बढ़े। इनमें सबसे ज्यादा 2258 मरीज महाराष्ट्र से हैं। वहीं, देश में 241 संक्रमितों ने दम तोड़ा। सबसे ज्यादा 120 लोग महाराष्ट्र से थे।
0 Comments
अपना किमती समय देने के लिये
धन्यवाद