BREAKING: छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष बने विष्णुदेव साय

रायपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। विक्रम उसेंडी की जगह पर विष्णुदेव साय को नई जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि साय पहले भी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। इससे पहले 2006 से 2009 और फिर 2013 तक पार्टी की कमान उनके हाथ में रही। 1999 से 2014 तक रायगढ़ से सांसद रहे।

मोदी-1.0 में केंद्र में मंत्री बनाए जाने के बाद उन्होंने संगठन पद से इस्तीफा दे दिया था। साय को संगठन के साथ ही आरएसएस का भी करीबी माना जाता है। पूर्व सांसद साय को केंद्रीय संगठन और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का करीबी माना जाता है।

Post a Comment

0 Comments

Contact Form