नीलाम होगा अपोलो BSR हॉस्पिटल, 57 लाख रूपए प्रॉपर्टी टैक्स बकाया, निगम ने दिए कुर्की के आदेश

भिलाई । शहर के अपोलो BSR हॉस्पिटल के कुर्की के आदेश जारी किए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन पर लगभग 57 लाख रूपए संपत्तिकर बकाया है। टैक्स नहीं पटाए जाने के चलते भिलाई निगम ने इसे नीलाम करने का लेटर जारी कर दिया है, जिसके तहत 30 जून को हॉस्पिटल को नीलाम किया जाएगा।

 

निगम प्रशासन अस्पताल प्रबंधन को एक दिन पहले अवगत कराएगा। इसके बाद भी राशि जमा नहीं की जाती है तो वसूली कुर्की के माध्यम से की जाएगी।

 

गौरतलब है कि बीएसआर अपोलो हॉस्पिटल एमके खंडूजा को वर्ष 2014-15 से 2018-2019 तक की बकाया राशि 57 लाख 70 हजार 252 रुपये के लिए नोटिस दिया गया था। साथ ही कुर्की के लिए तारीख भी तय कर दी गई थी।

 

इससे पहले ही अस्पताल प्रबंधन ने 15 लाख रुपये जमा कराकर बाकी राशि के लिए 15 दिन का समय मांगा था। समय निकलने के बाद भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा शेष पैसे जमा नहीं कराए गए। अब निगम आयुक्त ने कुर्की के जरिए बकाया राशि वसूलने की ठान लिया है। 30 जून को अपोलो बीएसआर की कुर्की की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Contact Form