रायपुर। नगर निगम अनलॉक में नियम तोड़ने वालों पर सख्त नजर आ रही है। वहीं 10 जोनों में अभियान चलाकर 83140 रुपए की चालानी कार्रवाई की है। इसके साथ ही जोन-3 में लॉकडाउन नियम तोड़ने पर सेलून को सील कर दिया है। बता दें कि नगर निगम के आयुक्त सौरभ कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम के सभी 10 जोनों में अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग की टीमों ने जोन कमिश्नर के नेतृत्व में जोन के तहत आने वाले बाजारों में सघन भ्रमण कर लोगों को शासन के निर्देशों का पालन करने समझाईश दी जा रही है। वहीं नियमों को तोड़ने मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन करने, लॉकडाउन नियम को तोड़ने वाले संबंधित दुकानदारों व लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए तगड़ा जुर्माना वसूल किया गया।
निगम के सभी 10 जोन की टीमों द्वारा पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर बाजारों में अभियान सुबह से शाम तक निरंतर जारी है। नगर निगम के नगर निवेश विभाग की टीम ने द ब्यूटी क्लब नामक सेलून दुकान को लॉकडाउन नियम तोड़ने एवं बिना अनुमति दुकान संचालन करने पर पंचनामा कार्यवाही कर सील कर दिया गया है। वहीं मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी नियम तोड़ने, लॉकडाउन निगम का उल्लंघन करने के प्रकरणों को लेकर जोन 1 की टीम ने जोन 1 के तहत आने वाले बाजारों में आज सघन अभियान चलाकर 105 लोगों से 5600 रुपए जुर्माना किया। जोन 2 की टीम ने 50 लोगों व दुकानदारों से 24550 रुपए का जुर्माना वसूला है। इसी तरह सभी 10 जोनों अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।
0 Comments
अपना किमती समय देने के लिये
धन्यवाद