BREAKING : MP और छत्तीसगढ़ आयोग के बाद UPSC के नए चेयरमैन बने प्रदीप कुमार जोशी

pradeep-kumar-joshi_202008178254

 नई दिल्ली। प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) के नए चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने अरविंद सक्सेना की जगह ये पद संभाला है। प्रदीप कुमार जोशी वर्तमान में आयोग में सदस्य हैं। वह छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के चेयरमैन के पद पर रह चुके हैं। मई 2015 में वे यूपीएससी में सदस्य के रूप में शामिल हुए थे।

यूपीएससी के चेयरमैन के रूप में उनका कार्यकाल 12 मई, 2021 तक रहेगा। अब जब जोशी की नियुक्ति चैयरमेन के तौर पर हो गई है, तो यूपीएससी में एक सदस्य की जगह खाली है। अब देखना होगा कि इस जगह के लिए यूपीएससी किसे नियुक्त करता है। बता दें, यूपीएससी देश में हर साल सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करता है। यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित हैं, जिनमें प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू शामिल हैं। उम्मीदवारों का चयन इंडियन एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस , इंडियन पुलिस सर्विस और इंडियन फॉरेन सर्विस और अन्य ग्रेड अ और इ लेवल सर्विसेज के अधिकारियों के रूप में किया जाता है।
फिलहाल, भीम सेन बस्सी, एयर मार्शल एएस भोंसले (रिटायर्ड), सुजाता मेहता, मनोज सोनी, स्मिता नागराज, एम साथियावती, भारत भूषण व्यास, टीसीए अनंत और राजीव नयन चौबे आदि यूपीएससी के सदस्य हैं।

Post a Comment

0 Comments

Contact Form