रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया आज शाम रायपुर पहुंचे। पुनिया कल होने वाली समन्वय समिति की मीटिंग में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक बैठक में निगम मंडलों और संगठन के शेष पदों पर नियुक्तियों को लेकर अंतिम चर्चा हो सकती है। आशंका है कि कल या आने वाले दो से तीन दिनों में निगम-मंडल, आयोगों के पदाधिकारियों की सूची घोषित कर दी जाए।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि जिन्होनें भाजपा के 15 साल के भ्रष्ट शासन को हटाने के लिए संघर्ष किया, उन सबके चेहरे याद हैं। निगम मंडल नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। कुछ पहली मीटिंग में तय हुआ। कुछ कल तय होगा और कुछ आने वाले समय में तय होंगे। बैठक में निगम मंडल के अलावा संगठन के कामकाज और रणनीति पर भी चर्चा होगी। पीएल पुनिया ने राम वन गमन पथ को लेकर कहा के छत्तीसगढ़ अपनी परम्पराओं को देखते हुए ही कदम उठा रहा है।
0 Comments
अपना किमती समय देने के लिये
धन्यवाद