छत्तीसगढ़ का बालक सहदेव अब बादशाह के साथ मिलाएगा सुर, बचपन का प्यार ​मेरा भूल नहीं जाना रे गाने में हुआ फेमस, देखें वीडियो

 

सुकमा । कहते हैं हुनर गांव मे बस्ता हैं और समय-समय पर यह बात साबित भी होती हैं। ऐसा ही हुनर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले के ग्रामीण क्षेत्र उरमापाल में सामने आया है। जहां एक आदिवासी बालक सहदेव दिरदो पूरे देश में अपने एक गाने से अपना नाम बटोर लिया है। उसकी आवाज पूरे देशभर में गूंज रहा है। जी हां सहदेव कुमार दिरदो के द्वारा गाया हुआ गाना “बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना” (bachpan ka pyar mera bhul nahi jaana re) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है। यहां तक बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बादशाह (POP Singer Badashah) के साथ भी वे गाना गाएंगे। सहदेव को बादशाह ने बड़ा तोहफा दिया है। बादशाह ने उसे चंडीगढ़ बुलाए है। उन्होंने उनके पिता और उनके लिए रायपुर से चंड़ीगढ़ तक के लिए फ्लाईट के टिकट की व्यवस्था की। आज वो रवाना हुए।

दरअसल, दो साल पहले सहदेव ने 26 जनवरी की तैयारी के दौरान यह गाना गाया था और दो साल बाद यह गाना इतना वायरल हो गया कि पूरे देश चर्चा का विषय बन गया। सहदेव के द्वारा गाया बचपन का प्यार पर इंस्टाग्राम में 12 हजार से भी ज्यादा रील्स बन चुके हैं। बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज़ सहदेव के गाने पर रील्स बना रहे हैं।

अभी भी यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इन दिनों तेजी से अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो पर लोग तरह- तरह से इंस्टाग्राम रील्स भी बना रहे हैं। कुछ दिनों पहले यूट्यूबर पिंटू साहू और पिंटू मानिकपुरी ने इस बच्चे को ढूंढ निकाला था। हाल में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह ने सहदेव के गाने को जब सोशल मीडिया पर भेजा तो उनके एक फैन यू ट्यूबर पिंटू मानिकपुरी ने उस पर लिखा कि सर मैं इस बच्चे जानता हूं। इसके बाद बादशाह ने कहा कि आप मेरी उससे बात कराइए। मैं उसे ढूंढ रहा हूं।

बचपन का प्यार भी याद दिला दिया
जो बच्चा आज सोशल मीडिया सनसनी बना हुआ है उसके घर में न कोई मोबाइल है और न ही कोई टीवी। उसके पिता के पास थोड़ी सी जमीन है जिस पर वो खेती करते हैं। कैमरा देखकर वो जरा सहम जाता है। उसे नहीं पता कि आज देश विदेश के करोड़ों लोग उसे जानने लगे हैं। आज यह बच्चा बेहद मासूम तरीके से बचपन का प्यार कभी भूल नहीं जाना रे कहकर न केवल करोडों लोगों का प्यारा बन चुका है बल्कि उसने न जाने कितने लोगों को बचपन का प्यार भी याद दिला दिया।

बड़ा होकर गायक बनना चाहता हूं : सहदेव
सहदेव ने बताया की उसके पिता एक किसान हैं। घर मे टीवी, मोबाइल नहीं है। दूसरे के मोबाइल में सुनकर इस गाने को स्कूल में गाया था। जो आज इतना फेमस हो गया। सहदेव ने कहा कि वह बड़ा होकर गायक बनना चाहता है।

बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने वीडियो कॉल में करी बात, चंडीगढ़ आने का कहा
सहदेव ने बताया कि सुकमा के पिंटू साहू एवं जॉनी फैंटम (यूट्यूब चैनल साहू जी के ब्लॉग) जिन्होंने उन्हें बताया कि उनका गाया हुआ गाना इतना छाया हुआ है और उन्होंने सहदेव का बॉलीवुड के सिंगर बादशाह से वीडियो कॉल में बात कराया। बादशाह ने सहदेव को चंडीगढ़ आने को कहा है जिसके बाद बादशाह के मैनेजर ने चंडीगढ़ आने तक का सारा इंतजाम किया और फ्लाइट के टिकट कराकर भेजा है। सहदेव अपने परिजनों के साथ चंडीगढ़ के लिए निकल चुका हैं।

सपने सच होने जैसा है फ्लाइट में बैठना
बॉलीवुड सिंगर बादशाह के बुलावे पर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के एक छोटे से गांव उरमापाल निवासी सहदेव फिलहाल नोएडा (Noida) के होटल में रुका हुआ हैं। एयरपोर्ट पर चर्चा पर उसने बताया कि पहली बार रायपुर देखा, सोचा भी नहीं था कि बाहर कि दुनिया इतनी सुंदर हैं। पहली बार फ्लाइट में बैठा जो सपने का सच होने जैसा हैं।


Post a Comment

0 Comments

Contact Form