युवा यादव महासभा में बेमेतरा के लोकनाथ यादव इंजीनियर को मिली महत्वपूर्ण जवाबदेही

बेमेतरा । युवा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश यादव जी ने अपने युवा कार्यकारिणी की विस्तार राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय प्रताप सिंह राष्ट्रीय महासचिव श्री सत्य प्रकाश यादव जी और राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री प्रदीप बहेरा जी  की अनुशंसा पर और कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्री डीआर यादव जी एवं प्रमुख महासचिव श्री एचडी यादव जी के अनुमति से  संगठन के महत्वपूर्ण पद पर बेमेतरा के युवा यादव महासभा में लोकनाथ यादव इंजीनियर को प्रदेश संगठन महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया |

इसके साथ श्री सुनील यादव गरियाबंद को प्रमुख सलाहकार के रूप में और दिलीप यादव जी को सरगुजा संभाग का प्रभारी नियुक्त किया इन नियुक्तियों में यादव समाज में काफी हर्ष है बधाई देने वालों में बेमेतरा के युवा यादव महासभा की जिला अध्यक्ष प्रमोद गौ सेवक जी, रायपुर जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश यादव जी, बलोदा बाजार जिला अध्यक्ष हेमंत यादव जी, धमतरी जिला अध्यक्ष घनश्याम यादव जी, जसपुर जिला अध्यक्ष गणपति यादव जी, रायगढ़ जिला अध्यक्ष संतोष यादव जी, जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष भूपेश यादव जी, बिलासपुर जिला अध्यक्ष अनिल यादव जी प्रदेश की मीडिया प्रमुख मीडिया प्रभारी रघुवीर यादव जी एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष सूरज यादव जी किसान कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू यादव जी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष मंजू  यदु जी युवा यादव महासभा के प्रदेश संरक्षक ब्रिगेडियर श्री प्रदीप यादव जी अखिल भारतीय यादव महासभा के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष डीआर यादव जी प्रमुख महासचिव श्री एसडी यादव जी प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता अलख यादव जी रायपुर संभाग के प्रभारी पुरुषोत्तम यादव जी रायपुर संभाग के सह प्रभारी वीरेंद्र यादव जी और बेमेतरा से जिला महामंत्री नारद यादव जी पुरुषोत्तम यादव जी अमित यादव जी आदि ने भी हर्ष प्रकट किया।

Post a Comment

0 Comments

Contact Form