छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: दुर्ग में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस को तगड़ा झटका

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: दुर्ग में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस को तगड़ा झटका

दुर्ग। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जबरदस्त लहर ने कांग्रेस के कई मजबूत गढ़ों को ध्वस्त कर दिया है। सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मजबूत गढ़ माने जाने वाले पाटन की हो रही है, जहां भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी योगेश निक्की भाले ने कांग्रेस के लक्ष्मीनारायण पटेल को 600 से अधिक मतों के अंतर से हराकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। पाटन क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए हमेशा खास रहा है, यही वजह थी कि नगर पंचायत चुनाव के दौरान स्वयं बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रैली निकाली थी। लेकिन चुनावी मैदान में भाजपा प्रत्याशी योगेश निक्की भाले की रणनीति और संगठन की मेहनत रंग लाई, जिससे भाजपा को यह बड़ी जीत हासिल हुई।

नगर पंचायत के वार्डों में भी भाजपा का दबदबा

नगर पंचायत पाटन के 15 वार्डों में भी भाजपा ने कांग्रेस पर बढ़त बनाई। आठ वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को सात वार्डों में सफलता मिली। भाजपा ने वार्ड 1, 2, 3, 4, 11, 12, 13 और 15 में जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस ने वार्ड 5, 6, 7, 8, 9, 10 और 14 में जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ भाजपा ने पाटन क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है, जिससे आगामी चुनावी रणनीतियों पर भी असर पड़ सकता है।

Post a Comment

0 Comments

Contact Form