नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को दिल्ली एम्स से छुट्टी मिल गई है। बेचैनी की शिकायत के बाद रविवार रात को उन्हें एडमिट कराया गया था। एम्स में मनमोहन सिंह को कार्डियो थोरासिक वॉर्ड में रखा गया था। डॉक्टर उनकी हालत पर निगरानी रखी थी। फिलहाल, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह स्वस्थ हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
गौरतलब है कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को रविवार रात एम्स में भर्ती कराया गया था। दिल्ली एम्स की ओर से सोमवार को जारी हेल्थ बुलिटेन के मुताबिक, बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें एम्स लाया गया था। उनको बुखार है। बुखार के अन्य कारणों का पता लगाने के लिए उनकी जांच की जा रही है।यह भी पढ़ें - पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के एम्स में कराया गया भर्ती
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 24 घंटे से अधिक समय तक दिल्ली एम्स में इलाज हुआ। इसके बाद उनकी मेडिकल जांच की गई, जिसमें वह स्वस्थ पाए गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पूर्व पीएम के अस्पताल में एडमिट होने पर कई नेताओं ने उनके स्वस्थ होने की कामना की थी।
यह भी पढ़ें - मप्र-छग में 2.95 करोड़ मोबाइल ग्राहकों के साथ जियो पहले स्थान पर
0 Comments
अपना किमती समय देने के लिये
धन्यवाद