सुकमा । जिले में जवानों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली कटेकल्याण एरिया कमेटी का बताया जा रहा है। नक्सली का नाम माड़वी जोगा है जिस पर 5 लाख रूपए का इनाम था।
खबर है कि वह नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने का काम करता था। गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर मलकानगिरी में एक फैक्ट्री भी मिली है, जहां से हथियार बनाने का सामान और कुछ हथियार बरामद किया गया है। इसके साथ हथियार बनाने वाले जगन्नाथ बरनई को भी गिरफ्तार किया गया है। फ़िलहाल दोनों से पूछताछ जारी है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
0 Comments
अपना किमती समय देने के लिये
धन्यवाद