BREAKING: राजधानी में मास्क पर जुर्माने को लेकर विवाद, महिला के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुँचे निगम अधिकारी

रायपुर, कुणाल राठी, 13 जून 2020। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में मास्क नहीं पहनने पर निगम कर्मचारी से बदतमीज़ी कर विवाद करने का मामला सामने आया है।

शनिवार को निगम के कर्मचारी आयुक्त के निर्देश पर मास्क नहीं पहनने वालो पर जुर्माना वसूली कर कार्यवाही की जा रही थी। इसी दौरान तेलीबांधा मेन रोड से स्कूटी पर जा रही 2 महिलाओं में से 1 महिला ने अपने चेहरा नहीं ढका था, जिस पर निगम के कर्मचारियों ने जुर्माने की कार्यवाही की। इस पर महिलाएं भड़क गई और उल्टा कर्मचारियों के साथ ही दुर्व्यवहार करने लगीं। जिसके बाद निगम के कर्मचारी तत्काल तेलीबांधा थाना पहुँच इसकी शिकायत की है।

इस पूरे मामले के थाने पहुँचने के बाद पुलिस की समझाइश पर महिला ने जुर्माना दिया जिसके बाद निगम कर्मचारियों ने अपनी शिकायत वापस ली और मामला शांत हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Contact Form