Controversy : Sonu Nigam को मिला संगीतकार Salim Merchant का साथ, कहा – उसने जो भी कहा वो सच है

मुंबई । इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के साथ सोनू निगम ने म्यूजिक कंपनीज द्वारा किए जाने वाली मनमानी का भी खुलासा किया। उन्होंने बॉलीवुड के बड़े म्यूजिक कंपनीज पर आरोप लगाया कि वे अपने फेवरेट आर्ट‍िस्ट को ही हर बार मौका देते हैं। जहां कई लोगों ने सोनू के खिलाफ बोला तो वहीं कुछ लोगों ने सिंगर का समर्थन किया। अब म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट ने भी सोनू निगम का साथ देते हुए बड़ा बयान दिया है।

 

सलीम मर्चेंट ने सोनू निगम की बात को सच बताया है। सलीम ने कहा- ‘सिंगर्स ही नहीं कंपोजर्स भी मुश्क‍िल समय से गुजर रहे हैं। वो (सोनू निगम) जिन रिकॉर्ड लेबल्स की बात कर रहे हैं वो कुछ चुनिंदा म्यूजिक डायरेक्टर्स और सिंगर्स के साथ ही काम करते हैं। इसके लिए वे चुनिंदा आर्ट‍िस्ट्स को साइन कर चुके हैं। हां इंडस्ट्री में कुछ आर्ट‍िस्ट्स और कंपोजर्स के साथ ‘फेवरटिज्म’ है, जिनके साथ लेबल्स काम करते हैं।’

 

उन्होंने आगे कहा- ‘मेरे जैसे कई कंपोजर्स हैं जो किसी फिल्म में सिर्फ एक गाने तक सिमट कर नहीं रहना चाहते हैं। लेकिन वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो रिकॉर्ड लेबल्स के नियम-कानून के साथ कंफर्टेबल होते हैं और फिल्म में एक गाना कर लेते हैं। सोनू निगम ने कुछ गलत नहीं कहा है। उसने जो भी कहा वो सच है। ऐसे सिंगर्स हैं जो पहले बुलाए जाते हैं और बाद में उन्हें हटा दिया जाता है। ऐसे कई डायरेक्टर्स हैं जो हमारे जैसे कंपोजर्स के साथ काम करना चाहते हैं, पर रिकॉर्ड लेबल्स की शर्तों की वजह से वे हमारे साथ काम नहीं कर पाते हैं।’

Post a Comment

0 Comments

Contact Form