RAIPUR : लॉकडाउन खत्म हो या न हो पर थमे रहेंगे बसों के पहिए, यातायात महासंघ ने किया ऐलान

25_04_2020-bus_1584892419

 रायपुर । राजधानी में आज लॉकडाउन को लेकर कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन जो भी फैसला लें, लेकिन बस में सफर करने वाले यात्रियों को आगे भी लॉकडाउन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। दरअसल प्रदेश के बस मालिकों ने यह ऐलान कर दिया है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी बसों का संचालन बंद रखा जाएगा।

संचालकों का कहना है कि बस संचालन के लिए उनसे जुलाई माह के पूरे 31 दिन का टैक्स वसूला गया था, लेकिन बसें सिर्फ 15 दिन तक ही चल पाई थी। बसें संचालित होने के बाद भी ज्यादातर लोग सफर करने से परहेज कर रहे हैं, जिससे कम सवारी होने की वजह से डीजल का खर्च भी नहीं निकल पा रहा है।

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से आज मुलाकात में पत्र प्रेषित कर अपनी असमर्थता जाहिर कर दी है। महासंघ ने पत्र में अपनी मांगों के साथ यह साफ कर दिया है कि मांगे पूरी होने के बाद ही बसों का संचालन किया जा सकेगा।

 

 यह है प्रमुख मांगे


 1. 1 सितंबर 2020 से मार्च 2021 तक के टैक्स में छूट दी जाए।

2. डीजल के वैट टेक्स में 50 फीसदी की कटौती की जाए।

3. फार्म K एवं फार्म M की साल में 2 माह की बाध्यता समाप्त की जाए। इसके साथ ही इसकी फीस अन्य राज्यों की तरह 10 से 20 रूपए प्रति माह की जाए। छत्तीसगढ़ में यह फीस 500 से 100 रूपए प्रति माह है। इससे राज्य सरकार को कोई आमदनी नहीं होती। यह फीस केंद्र सरकार के खाते में जाती है।

4. बढ़ती डीजल की कीमतों के साथ-साथ यात्री का किराया भी बढ़ाया जाए। इसके लिए स्थाई नीति बनाई जाए।

5. टोल टैक्स में छूट दी जाए।

6.एकल प्राधिकार के बनने से पहले जो काम आरटीओ द्वारा किया जाता था उसे दोबारा लागू की जाए।

 

Post a Comment

0 Comments

Contact Form