उत्तरप्रदेश में वंशवाद का सफाया सायकल पंचर डबल इंजन की सरकार पर भरोसा जताया चारो राज्य की जनता - प्रीतम चंदेल

बेमेतरा । भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड व मणिपुर में प्रचंण्ड बहुमत मिलने की खुशी में बेरला मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण वरिष्ठ नेता सहित कार्यकर्ताओं ने बाजे-गाजे के साथ  भव्य जुलुस निकालकर खुशियां मनाई। 


इस अवसर प्रीतम चंदेल ने कहा कि आने वाले समय में हम छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार बनाएंगे। वर्तमान कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी और कुशासन हमारे लिए मुख्य मुद्दा होगा। आज केन्द्र की विकास नीति और हमारी राज्य सरकारों की कुशल शासन से हम चार राज्यों में पुनः सरकार बनायेगे।

मंडल अध्यक्ष बलराम पटेल ने कहा की 5 राज्य के चुनावों में भाजपा 4 प्रदेशों में एतिहासिक जीत दर्ज कर चुकी उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को सुभकामनाएं दी। 

राजा साहू ने कहा कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 1985 के बाद यूपी में दोबारा सरकार बनाकर इतिहास रच दिया है।  पीएम मोदी भारत के लिए भगवान का वरदान है। मोदी ने कोरोना से लेकर आतंकवाद का सफाया किया। यूक्रेन में दूसरे देशों के लोगों को भी बचाने का काम किया। पाकिस्तान की बेटी ने भी भारत का धन्यवाद किया।

डोमेन्द्र राजपूत ने कहा यूपी रायबरेली के वंशवाद का सफाया हुआ, साइकिल भी पंचर हो गई। बसपा भी अब अन्य पार्टियों की सूची में शामिल हो गई। ये डबल इंजन की सरकार का कमाल है। सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए अंत मे महामंत्री ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधिगण से की अपील करते हुए कहा कि अब हमे  2023 में जीत के लिए जुटना है और कांग्रेस सरकार को भी छतीसगढ़ से उखाड़ फेंकना है।

इस अवसर पर समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी जनप्रतिनिधिगण वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Contact Form