कांग्रेस का वर्चस्व, भाजपा की रणनीतिक भूल पड़ी भारी
चुनाव परिणाम: कांग्रेस का परचम लहराया
अध्यक्ष पद का परिणाम:
- रानी नम्रता दास वैष्णव (कांग्रेस) – 2,732 वोट
- शीतल नवनीत जैन (भाजपा) – 2,116 वोट
- नोटा – 40 वोट
कांग्रेस ने छुईखदान नगर पंचायत पर कब्जा जमाया और भाजपा को कड़ी शिकस्त दी।
पार्षद चुनाव में कांग्रेस की बढ़त
छुईखदान नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड हैं, जिनमें कांग्रेस ने 8 और भाजपा ने 7 सीटें जीतीं।
युवा प्रत्याशी मनीष कोचर की बड़ी जीत
कांग्रेस के युवा प्रत्याशी मनीष कोचर मिंटू ने पहली बार चुनाव लड़ते हुए शानदार जीत दर्ज की। वहीं, भाजपा के तीन बार के पार्षद रहे इमरान खान को हार का सामना करना पड़ा। इमरान खान इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन भाजपा के उमाकांत महोबिया ने उन्हें पराजित कर दिया।
इस जीत के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है, जबकि भाजपा में निराशा छाई हुई है। राजा गिरिराज किशोर दास वैष्णव ने इस जीत से साबित कर दिया कि भाजपा ने उन्हें हल्के में लेकर बड़ी भूल की, जिसका खामियाजा भाजपा को अपनी मजबूत सीट गंवाकर भुगतना पड़ा।
जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया
छुईखदान में कांग्रेस की इस जीत से यह साफ हो गया है कि जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है। अब देखना होगा कि नव निर्वाचित अध्यक्ष रानी नम्रता दास वैष्णव छुईखदान नगर पंचायत के विकास के लिए क्या नई योजनाएं लेकर आती हैं।
0 Comments
अपना किमती समय देने के लिये
धन्यवाद