साजा विधानसभा में भाजपा की जीत पर विधायक ईश्वर साहू ने जताया आभार

साजा विधानसभा में भाजपा की जीत पर विधायक ईश्वर साहू ने जताया आभार

MLA Ishwar Sahu expressed gratitude for BJP's victory in Saja Assembly

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में साजा विधानसभा के नगर पंचायतों में भाजपा को मिली बड़ी जीत के बाद साजा विधायक ईश्वर साहू ने क्षेत्रवासियों का आभार प्रकट किया।

भाजपा को मिली शानदार सफलता

साजा विधानसभा के अंतर्गत 5 नगर पंचायतों में से 4 पर भाजपा ने जीत दर्ज की। विजयी उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:

  • नगर पंचायत साजा – हिमांशु वर्मा (भाजपा)
  • नगर पंचायत थानखम्हरिया – अनिता चंदन अग्रवाल (भाजपा)
  • नगर पंचायत परपोड़ी – देशू राम साहू (भाजपा)
  • नगर पंचायत धमधा – श्वेता प्रशांत अग्रवाल (भाजपा)

वहीं, देवकर नगर पंचायत में जनता ने राष्ट्रीय दलों को नकारते हुए निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश सिहोरे (दुखी आत्मा पार्टी) को अपना अध्यक्ष चुना।


जनता के विश्वास की जीत: विधायक ईश्वर साहू

विजय के बाद विधायक ईश्वर साहू ने जनता का धन्यवाद करते हुए कहा,
"यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा की नीतियों की जीत है। विधानसभा साजा की जनता ने जिस तरह से मुझ पर विश्वास जताकर भाजपा को समर्थन दिया है, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह जीत केवल राजनीति की नहीं, बल्कि विकास की जीत है। हम जनता से किए गए वादों को पूरी प्रतिबद्धता से पूरा करेंगे।"

भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता का फैसला

विधायक साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की यह जीत पिछली सरकार की भ्रष्टाचार, घूसखोरी, कमीशनखोरी और युवाओं के साथ हुए छलावे के खिलाफ जनता के गुस्से का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के चलते जनता ने भाजपा को समर्थन दिया है।

"पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस सरकार की नीतियों से त्रस्त जनता ने अब विकास का समर्थन किया है। यह आमजन की जीत है। हमने 'विकसित साजा' का संकल्प लिया है, जिसे अगले पांच वर्षों में पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे।"

जनता को समर्पित रहेगा भाजपा शासन

विधायक साहू ने आश्वस्त किया कि वे जनता की सेवा में निरंतर समर्पित रहेंगे और क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा,
"मैं संपूर्ण साजा विधानसभा की जनता को नमन करता हूं, प्रणाम करता हूं और इस अभूतपूर्व जनमत के लिए सभी को धन्यवाद देता हूं।"

भाजपा की इस शानदार जीत ने साजा विधानसभा में पार्टी की स्थिति को और मजबूत कर दिया है। आगामी वर्षों में यह जीत विकास और सुशासन की दिशा में एक नया अध्याय लिखेगी।

Post a Comment

0 Comments

Contact Form