छत्तीसगढ़ नगर पालिका चुनाव: 49 में से 35 पर भाजपा की जीत, जानें कौन कहां बना अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ नगर पालिका चुनाव: 49 में से 35 पर भाजपा की जीत, जानें कौन कहां बना अध्यक्ष

Chhattisgarh Municipal Election: BJP wins 35 out of 49, know who became president where

रायपुर: छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव 2025 के नतीजे घोषित हो गए हैं। 49 नगर पालिकाओं में से 35 पर भाजपा ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 8 सीटें मिलीं और 6 सीटें अन्य के खाते में गईं। वहीं, 10 नगर निगमों में भाजपा ने सभी सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस और अन्य दलों को कोई सफलता नहीं मिली।

मुख्य आंकड़े

  • नगर निगम (10 सीटें) – भाजपा 10, कांग्रेस 0, अन्य 0
  • नगर पालिका (49 सीटें) – भाजपा 35, कांग्रेस 8, अन्य 6
  • नगर पंचायत (114 सीटें) – भाजपा 81, कांग्रेस 22, अन्य 11

बिलासपुर में 'आप' की पहली जीत

बिलासपुर जिले की बोदरी नगर पालिका परिषद में आम आदमी पार्टी (AAP) की नीलम विजय वर्मा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह छत्तीसगढ़ में नगर पालिका अध्यक्ष पद पर ‘आप’ की पहली जीत है।

नगर पालिकाओं में जीतने वाले प्रत्याशी

रायपुर संभाग

  • महासमुंद – कांग्रेस प्रत्याशी निखिल कांत साहू
  • बागबाहरा – कांग्रेस प्रत्याशी खिलेश्वरी बघेल
  • सरायपाली – भाजपा प्रत्याशी सरस्वती पटेल
  • तिल्दा-नेवरा – भाजपा प्रत्याशी चन्द्रकला वर्मा 
  • गोबरा नवापारा – भाजपा प्रत्याशी रविकुमार साहू 
  • आरंग – भाजपा प्रत्याशी संदीप जैन
  • अभनपुर – कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरसेन गहिरवारे
  • मंदिर हसौद – कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल चतुर्वेदी
  • गरियाबंद – भाजपा प्रत्याशी रिखी राम यादव

बस्तर संभाग

  • बीजापुर – भाजपा प्रत्याशी गीता सोम पुजारी
  • किरंदुल – भाजपा प्रत्याशी
  • दंतेवाड़ा – भाजपा प्रत्याशी पायल गुप्ता
  • सुकमा – भाजपा प्रत्याशी हूंगा राम मरकाम
  • कोंडागांव – भाजपा प्रत्याशी नरपति पटेल
  • कांकेर – भाजपा प्रत्याशी गीता सोम पुजारी

दुर्ग संभाग

  • कवर्धा – भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी
  • अहिवारा – निर्दलीय प्रत्याशी विद्यानानद कुशवाहा
  • अमलेश्वर – भाजपा प्रत्याशी दयानन्द सोनकर
  • बालोद – भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी
  • डोंगरगढ़ – भाजपा प्रत्याशी रमन डोंगरे

बिलासपुर संभाग

  • तखतपुर – भाजपा प्रत्याशी पूजा मक्कड़
  • बोदरी – 'आप' प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा
  • पेण्ड्रा – निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान
  • मुंगेली – कांग्रेस प्रत्याशी रोहित शुक्ला
  • लोरमी – भाजपा प्रत्याशी सुजीत वर्मा
  • सक्ति – निर्दलीय प्रत्याशी श्याम सुंदर अग्रवाल
  • कटघोरा – कांग्रेस प्रत्याशी राज जायसवाल

सरगुजा संभाग

  • बलरामपुर – भाजपा प्रत्याशी लोधी राम एक्का
  • रामानुजगंज – भाजपा प्रत्याशी रमन अग्रवाल
  • सूरजपुर – कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े
  • मनेंद्रगढ़ – भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा यादव
  • जशपुरनगर – भाजपा प्रत्याशी अरविंद भगत

नगर निगम चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत

रायपुर नगर निगम में भाजपा की मीनल चौबे ने 1,53,290 वोटों के बड़े अंतर से कांग्रेस की दीप्ति दुबे को हराया।

अन्य प्रमुख नगर निगम नतीजे:

  • कोरबा: भाजपा की संजू देवी ने कांग्रेस की उषा देवी को 52,000 वोटों से हराया
  • बिलासपुर: भाजपा की पूजा विधानी ने कांग्रेस के प्रमोद नायक को 66,179 वोटों से हराया
  • धमतरी: भाजपा प्रत्याशी जगदीश रामू मेहरा ने 34,000 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

भाजपा का दावा – "सुशासन की जीत"

भाजपा नेताओं ने इस प्रचंड जीत को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन और पार्टी की नीतियों का परिणाम बताया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे राज्य में जश्न मनाया और ढोल-नगाड़ों के साथ विजय रैली निकाली।

आगे की रणनीति

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह नतीजे छत्तीसगढ़ की आगामी विधानसभा चुनाव की दिशा तय कर सकते हैं। भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत राज्य की राजनीतिक तस्वीर को बदल सकती है।

संबंधित खबरें : 

Post a Comment

0 Comments

Contact Form