रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है, यहां रोजाना दर्जनों मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच खबर आई है कि छत्तीसगढ़ में 12 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 386 हो गई है। बता दें कि आज कांकेर के तीन मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इसके बाद अब प्रदेश में 105 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।
Read More: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून ने दी दस्तक, प्रदेश के कई इलाकों में हो रही झमाझम बारिश
मिली जानकारी के अनुसार आज प्रदेश में कुल 45 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से महासमुन्द से 6, रायपुर से 3, कोरबा से 5, बालोद से 1, राजनांदगांव से 1, बिलासपुर से 1, जशपुर से 16 और महासमुंद से 12 मरीज शामिल हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 492 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।
Read More: ‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी – अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा अब चल पड़ा है, सतर्क रहें
0 Comments
अपना किमती समय देने के लिये
धन्यवाद