रायपुर,31 मई 2020। राजधानी रायपुर के फाफाडीह क्षेत्र के कुम्हारपारा के नजदीक सहित विधानसभा थाना के अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड,दोंदेखुर्द व सेक्टर-5,देवेंद्र नगर में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज़ पाए जाने पर क्षेत्र को कलेक्टर द्वारा कंटेंमेंट जोन घोषित किया गया है।
आपको बता दें कि इस ज़ोन में प्रवेश के लिए केवल एक द्वार ही होगा साथ ही मेडिकल इमरजेंसी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों की जानकारी रजिस्टर में दर्ज की जाएगी। सभी दुकानें ,ऑफिस एवं प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक पूरी तरह से बंद रहेंगे। होम डिलीवरी के माध्यम से क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी।
सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी पर ही कोई भी व्यक्ति अपने घर से निकल पाएंगे साथ ही जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देश अनुसार कांटेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैंपल की जांच आवश्यक व्यवस्था के साथ कि जाएगी।
0 Comments
अपना किमती समय देने के लिये
धन्यवाद