छत्तीसगढ़ में आज 93 नए कोरोना मरीजों की हुई पुष्टि, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 565

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, यहां रोजना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच कोरोना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। खबर है कि आज प्रदेश में कुल 93 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 565 हो गई है।

Read More: BIG BREAKING: CIMS के 2 डॉक्टरों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, आज कुल मिले 93 केस, एक्टिव मरीज़ो की संख्या पहुंची 565

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ पिछले 24 घंटे के भीतर कुल 93 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। साथ ही 17 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। आज मिले मरीजों में जशपुर- 19, बिलासपुर- 16, रायपुर- 6, जनांदगांव- 6, कवर्धा- 4, महासमुंद- 19, रायगढ़- 1, गरियाबंद.3 और सूरजपुर से 2 मरीज शामिल हैं।

Read More: BEMETARA : मुख्यमुत्री सुपोषण अभियान से तृषा की सेहत मे आया सुधार

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 78988 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 75519 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 771 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 2698 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 206 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 2 की मौत हो चुकी है। वहीं 565 मरीजों का उपचार जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Contact Form