जशपुर । जिले के पत्थलगांव नगर पंचायत क्षेत्र के एक क्वारंटाइन सेंटर में महिलाएं भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण की जांच के बाद रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद उन्हें घर नहीं जाने दिया जा रहा है। इससे नाराज होकर महिलाओं ने भूख हड़ताल का रास्ता अपनाया है।
जानकारी के मुताबिक मामला कुनकुरी के बरंगजोर क्वारंटाइन सेंटर का है। 11 महिलाओं को क्वारंटाइन में रखा गया था। जांच के बाद सभी महिलाओं की रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन 15 दिन से ज्यादा बीत जाने के बाद भी महिलाओं को छुट्टी नहीं दी गई है।
ये है वजह : मामले में प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि क्वारंटाइन सेंटर में कुल 18 लोग हैं। जिनमें 7 प्रवासी लोगों को बाद में लाया गया है। उनका भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। इसी वजह से पहले लाए गए उन 11 महिलाओं को भी छुट्टी नहीं दी गई है। संक्रमण का खतरा होने की आशंका पर अवधी पूरी होने के बावजूद उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है।
0 Comments
अपना किमती समय देने के लिये
धन्यवाद