RAIPUR: प्रदेश में कोरोना से फिर हुई एक मौत,रायपुर एम्स में शनिवार को भर्ती हुआ था भिलाई निवासी व्यक्ति

रायपुर, कुनाल राठी, 9 जून 2020। राजधानी रायपुर के एम्स अस्पताल में शनिवार को भर्ती हुए 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार उसे सिर पर चोट लगने की वजह से भर्ती करवाया गया था जिसके बाद आज उसकी मौत हो गयी। उक्त व्यक्ति कोरोना संक्रमित था, उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

बता दें कि बीती रात भी दुर्ग निवासी एक संक्रमित महिला की मौत की खबर आई थी। मंगलवार को जिस शख्स की मौत हुई वह भिलाई के कैंप एरिया के रहने वाला था। इनकी उम्र 55 साल बताई जा रही है। करीब 4 दिन पहले सिर में चोट आने की वजह से उन्हें परिजन रायपुर एम्स लेकर आए थे। इनका कोरोना सैंपल भी लिया गया था। जांच में यह व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था। मंगलवार को इसकी मौत हो गई।

अब भिलाई के कैंप एरिया में प्रशासन ने मुस्तैदी बढ़ा दी है। इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। फिलहाल परिजन को मृतक का शव नहीं सौंपा जाएगा। हालांकि अब तक कोरोना की वजह से 6 लोगों की जान राज्य में जा चुकी है। प्रदेश में कोरोना के 1 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं 850 से ज्यादा एक्टिव केस हैं, जिनका उपचार जारी है।

माली काम करता था मृतक - दुर्ग जिला प्रशासन ने मौत की पुष्टि की है। वह माली का काम करता था। अपने काम के दौरान छत से गिर गया था। सिर पर गंभीर चोंटे आई थी। मृतक की कोरोना सैंपल की रिपोर्ट 6 जून को पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कैंप क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था। साथ ही उसके संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारेंटाइन किया गया था। दुर्ग जिले में 25 कंटेनमेंट जोन है। दुर्ग जिले में 43 कोरोना मरीज है।

Post a Comment

0 Comments

Contact Form