BIG BREAKING : प्रदेश का एक और जिला हुआ लॉक, 12 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, शराब दुकान को लेकर लिया गया ये फैसला


 

बीजापुर। बीजापुर जिले में 12 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। बीजापुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने लॉकडाउन लगाए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश में मामूली रियायतें दी गई है। थोक व्यापारियों को रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक लोडिंग-अनलोडिंग की छूट दी गई है। वहीं शराब दुकान को लेकर भी फैसला लिया गया है। शराब दुकान भी बंद रहेगी। वहीं जिले के सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। अस्पताल, मेडिकल, क्लिनिक एवं पशु चिकित्सालय को अपने निर्धारित समय में खुलने की अनुमति मिली है।

 

शासकीय उचित मूल्य की दुकान अपने निर्धारित समय पर संचालित होंगे। वहीं सब्जी, फल, किराने की दुकान होम डिलीवरी अपने निर्धारित समय पर संचालन कर सकते है। इस लॉकडाउन का पालन कराने के लिए टीम का गठन भी किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

  

Post a Comment

0 Comments

Contact Form