रायपुर नगर निगम चुनाव: मीनल चौबे बनीं महापौर, बीजेपी की प्रचंड जीत

रायपुर नगर निगम चुनाव: मीनल चौबे बनीं महापौर, बीजेपी की प्रचंड जीत

Raipur Municipal Corporation Election: Meenal Chaubey becomes Mayor, BJP's landslide victory

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस की दीप्ति दुबे को 1,53,290 वोटों के बड़े अंतर से हराया।

चुनाव परिणामों पर एक नजर

  • मीनल चौबे (बीजेपी)3,15,835 वोट
  • दीप्ति दुबे (कांग्रेस)1,62,545 वोट
  • अंतर: 1,53,290 वोट

इस जीत के साथ रायपुर नगर निगम में भाजपा की मजबूत पकड़ बन गई है।

वार्डवार परिणाम

  • बीजेपी60 वार्डों में जीत
  • कांग्रेस7 वार्डों तक सीमित
  • निर्दलीय प्रत्याशी3 वार्डों में विजयी

पूर्व महापौर एजाज ढेबर को बड़ा झटका

इस चुनाव में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। पूर्व महापौर एजाज ढेबर पार्षद चुनाव में 1,529 वोटों से हार गए। हालांकि, उनकी पत्नी कांग्रेस की ओर से अपने वार्ड में जीत दर्ज करने में सफल रहीं।

भाजपा में जश्न का माहौल

भाजपा की इस जबरदस्त जीत के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पार्टी कार्यालय और शहरभर में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया और मिठाइयां बांटी गईं।

राजनीतिक असर

इस प्रचंड जीत के साथ भाजपा ने रायपुर नगर निगम पर अपना पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लिया है। यह नतीजे आगामी चुनावी समीकरणों पर भी गहरा प्रभाव डाल सकते हैं।

देखें नवनिर्वाचित पार्षदों की लिस्ट

(पार्षदों की पूरी सूची नीचे देखें)

देखें नवनिर्वाचित पार्षदों की लिस्ट  (अगर मोबाइल Use कर रहे है तो Auto - Rotate ऑन करें)

संबंधित खबरें : 

Post a Comment

0 Comments

Contact Form