दुर्ग नगर निगम चुनाव: अलका बाघमार की ऐतिहासिक जीत, भाजपा को स्पष्ट बहुमत

दुर्ग नगर निगम चुनाव: अलका बाघमार की ऐतिहासिक जीत, भाजपा को स्पष्ट बहुमत

Durg Municipal Corporation Election: Alka Baghmar's historic victory, BJP gets clear majority


दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी अलका बाघमार ने प्रचंड जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता पोषण साहू को 67,295 वोटों के बड़े अंतर से हराया, जो अब तक का एक रिकॉर्ड है।

महापौर पद के अलावा, भाजपा ने 60 में से 40 वार्डों पर जीत दर्ज कर नगर निगम में स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है। कांग्रेस को 12 सीटें, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की। यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार की नीतियों का परिणाम मानी जा रही है।

निर्वाचन परिणामों की प्रमुख झलकियां:

  • भाजपा की अलका बाघमार को 10,76,042 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की प्रेमलता पोषण साहू को 4,0347 वोट मिले।
  • इससे पहले सरोज पांडेय ने 48 हजार, चंद्रिका चंद्राकर ने 3,100 और डॉ. शिव तमेर ने मात्र 400 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी।
  • अलका बाघमार की यह जीत अब तक की सबसे बड़ी लीड मानी जा रही है।

निर्दलीय प्रत्याशियों का प्रदर्शन:

दुर्ग नगर निगम के पहले घोषित परिणाम में वार्ड 29 से निर्दलीय प्रत्याशी बबीता यादव ने 605 वोटों से जीत दर्ज की। भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इस जीत को स्थानीय विकास कार्यों और भाजपा सरकार की नीतियों का समर्थन माना जा रहा है।

दुर्ग नगर निगम में विजयी पार्षदों की सूची:

वार्ड क्रमांक प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम
1 मनीष साहू भाजपा
2 गोविंद देवांगन भाजपा
3 नरेंद्र बंजारे भाजपा
4 लीना देवांगन भाजपा
5 विजयंत पटेल कांग्रेस
6 नीलेश अग्रवाल भाजपा
7 जितेंद्र ताम्रकार निर्दलीय
8 खालिक रिजवी भाजपा
9 ज्ञानेश्वर ताम्रकार भाजपा
10 चन्द्रशेखर चंद्राकर भाजपा
11 आशीष चंद्राकर भाजपा
12 अजीत वैद्य निर्दलीय
13 संजय कोहले कांग्रेस
14 ललिता ठाकुर भाजपा
15 युराज कुंजाम भाजपा
16 खिलावन मटियारा निर्दलीय
17 सुरुचि उमरे भाजपा
18 देवनारायण चंद्राकर भाजपा
19 रंजिता पाटिल भाजपा
20 सावित्री दमाहे भाजपा
21 विद्यावती सिंह भाजपा (निर्विरोध)
22 काशीराम कोसरे भाजपा
23 मनोज सोनी भाजपा
24 डॉ पायल पाटिल कांग्रेस
25 श्रद्धा सोनी कांग्रेस
26 आर एन वर्मा कांग्रेस
27 मनीष बघेल कांग्रेस
28 ममता सेन भाजपा
29 बबीता यादव निर्दलीय
30 श्याम शर्मा भाजपा
31 हर्षिका जैन भाजपा
32 जितेंद्र महोबिया भाजपा
33 शशि साहू भाजपा
34 कमल देवांगन भाजपा
35 कुलेश्वर साहू भाजपा
36 प्रतिभा गुप्ता निर्दलीय
37 शिव नायक भाजपा
38 रामचंद्र सेन भाजपा
39 गुलाब वर्मा भाजपा
40 सविता चंद्राकर भाजपा
41 रुबीना खोखर कांग्रेस
42 प्रकाश गीते निर्दलीय
43 दीपक साहू कांग्रेस
44 मनीष कोठारी भाजपा
45 संजय अग्रवाल भाजपा
46 लीला धर पाल भाजपा
47 डॉ देवनारायण टांडी भाजपा
48 लोकेश्वरी ठाकुर भाजपा
49 भास्कर कुंडले कांग्रेस
50 रेखा बंजारे कांग्रेस
51 जेम्स साजन जोसेफ भाजपा
52 गुलशन साहू भाजपा
53 सविता साहू निर्दलीय
54 हिरौंदी चंदनिया भाजपा
55 अश्वनी निषाद कांग्रेस
56 ललित ढीमर निर्दलीय
57 सरस निर्मलकर भाजपा
58 रेशमा सोनकर भाजपा
59 नीलिमा परिहार भाजपा
60 निरा खींचरिया कांग्रेस

पार्टीवार स्थिति:

  • भाजपा: 40 सीटें
  • कांग्रेस: 12 सीटें
  • निर्दलीय: 8 सीटें

इस जीत से भाजपा ने नगर निगम में मजबूत स्थिति बना ली है। कांग्रेस के लिए यह चुनाव निराशाजनक रहा, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। यह चुनाव परिणाम आगामी राजनीतिक समीकरणों को भी प्रभावित कर सकता है।

Post a Comment

0 Comments

Contact Form