बेमेतरा । छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव का दिनांक 30 दिसंबर को एकदिवसीय कवर्धा दौरे के दौरान बेरला आगमन पर नगर के यादव भवन में भव्य स्वागत किया गया। झेरिया यादव समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष जी. आर. यादव जी का भी भव्य स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर नगर पंचायत बेरला सभापति प्रमोद गौसेवक ने प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव को जानकारी देते हुए कहा कि नगर पंचायत बेरला के सभी चौकों का नामकरण किया जाना प्रस्तावित हुआ था। जिसमें एस डी एम ऑफिस के सामने तीन बत्ती चौक को प्रमोद गौसेवक एवं यादव समाज के द्वारा श्री राधा कृष्ण चौक के नाम से प्रस्तावित किया गया।
जिसे आज प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा सार्वजनिक घोषणा किया गया कि अब यह यादव भवन के सामने चौक को श्री राधा कृष्ण चौक के नाम से जाना जाएगा।
प्रदेश चुनाव 30 जनवरी 2022 को संपन्न होना है तो वही प्रदेश स्तरीय अधिवेशन का आयोजन किया जायेगा जिसमे अनेक कार्यक्रम जैसे युवाओं के द्बारा दो हजार बाईक रैली, महिलाओं के द्बारा शोभायात्रा व राऊत नाच जैसे भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिनके सबंध मे विस्तृत जानकारी दिया गया।
इस स्वागत सत्कार के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से झेरिया यादव समाज युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव, नगर पंचायत सभापति प्रमोद गौसेवक, जिला सचिव अनुज यादव, ब्लॉक अध्यक्ष हरिचंद यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुखीराम यादव ,नगर अध्यक्ष परदेशी यादव, ब्लॉक महिला अध्यक्ष कुंती यादव ,नगर कोषाध्यक्ष प्रेम यादव ,नगर सचिव अमलेश यादव ,लोकनाथ यादव ,सरजू यादव ,तिरिथ यादव ,मोहन यादव ,रमेशर यादव ,खिलावन यादव ,दीपक यादव ,अनिल यादव ,प्रकाश यादव ,उधोराम यादव ,पल्टू यादव ,बिसौहा यादव ,बिसराम यादव ,हुलस यादव ,कामता यादव ,धनेश यादव ,लच्छू यादव ,हेमंत यादव ,डागेश यादव ,कमल यादव ,खेमलाल यादव एवं आदि ब्लॉक के प्रमुख सम्मानित और समस्त यादव बंधुगण मौजूद रहे।
0 Comments
अपना किमती समय देने के लिये
धन्यवाद