देवकर नगर पंचायत में सियासी उलटफेर: कांग्रेस के अतुल शर्मा बने उपाध्यक्ष, निर्दलीय सुरेश सिहोरे अध्यक्ष
देवकर, बेमेतरा। नगर पंचायत देवकर में हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनाव के बाद शनिवार, 8 मार्च को उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव ने सभी को चौंका दिया। कांग्रेस पार्टी के पार्षद अतुल शर्मा ने भाजपा के पार्षद रवि शंकर सोनी को हराकर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया।
आश्चर्यजनक परिणाम:
भाजपा के पास जहां आठ पार्षदों का बहुमत था, वहीं कांग्रेस के पास केवल छह पार्षद और एक निर्दलीय का साथ था। इसके बावजूद मतदान के नतीजों ने नया मोड़ ले लिया। कुल 16 वोटों में अतुल शर्मा को 10 मत और रवि शंकर सोनी को 6 मत मिले। इस परिणाम ने भाजपा खेमे में हलचल मचा दी, क्योंकि स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद दो भाजपा पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग कर कांग्रेस का पलड़ा भारी कर दिया।
नगर पंचायत की दिलचस्प तस्वीर:
देवकर नगर पंचायत में अब सियासी समीकरण कुछ यूं बन गए हैं —
- अध्यक्ष: निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश सिहौरे
- उपाध्यक्ष: कांग्रेस के अतुल शर्मा
- पार्षद बहुमत: भाजपा (8 पार्षद)
यह समीकरण आने वाले समय में और भी दिलचस्प मोड़ ले सकता है, खासकर पीआईसी कमेटी (कार्यकारिणी समिति) के गठन के दौरान।
कांग्रेस खेमे में जश्न, भाजपा में मायूसी:
अतुल शर्मा की जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। नगर के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने भी बधाई संदेश भेजकर उनका हौसला बढ़ाया।
वहीं, भाजपा खेमे में निराशा और असमंजस का माहौल है। पार्टी अब इस बात पर मंथन कर रही है कि आखिर क्रॉस वोटिंग क्यों और कैसे हुई। यह हार भाजपा के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है, खासकर तब, जब उनके पास पार्षदों का बहुमत था।
नगर पंचायत देवकर पार्षदों की स्थिति संख्या
सीट | विजय परिणाम | वोट मिले | निकटतम प्रतिद्वंद्वी | प्राप्त हुए मत |
---|---|---|---|---|
नगर पंचायत देवकर अध्यक्ष | सुरेश सिहोरे (निर्दलीय) | 1977 | अजय अग्रवाल (भाजपा) | 1595 |
वार्ड 1 | सुरेश कुमार साहू (भाजपा) | 145 | सनत कुमार चक्रधारी (कांग्रेस) | 118 |
वार्ड 2 | भारत निषाद (निर्दलीय) | 116 | मुरली सिंह (कांग्रेस) | 70 |
वार्ड 3 | रामप्यारी यादव (कांग्रेस) | 135 | मुन्नी साहू (भाजपा) | 96 |
वार्ड 4 | मोहन सिंहा (कांग्रेस) | 153 | अजय सपहा (भाजपा) | 111 |
वार्ड 5 | रविशंकर स्वर्णकार (भाजपा) | 201 | सतीश ढीमर (कांग्रेस) | 117 |
वार्ड 6 | ताराचंद कुम्हार (कांग्रेस) | 107 | सहदेव सिंह (भाजपा) | 92 |
वार्ड 7 | वीरेन्द्र कुमार कुंजाम (कांग्रेस) | 172 | दिलीप मरकाम (भाजपा) | 107 |
वार्ड 8 | अतुल शर्मा (कांग्रेस) | 143 | मनोज शर्मा (भाजपा) | 113 |
वार्ड 9 | देवेश कुमार गुप्ता (भाजपा) | 147 | राधेश्याम ढीमर (कांग्रेस) | 130 |
वार्ड 10 | वर्षा साहू (भाजपा) | 167 | शांति सिन्हा (कांग्रेस) | 104 |
वार्ड 11 | पुष्पा साहू (भाजपा) | 184 | योगेश्वरी साहू (कांग्रेस) | 97 |
वार्ड 12 | धनीराम देवांगन (भाजपा) | 166 | शंकर देवांगन (कांग्रेस) | 114 |
वार्ड 13 | नीरा निषाद (कांग्रेस) | 131 | रामकली साहू (भाजपा) | 108 |
वार्ड 14 | माखन निषाद (भाजपा) | 153 | कृति देवांगन (कांग्रेस) | 142 |
वार्ड 15 | सलमा मिर्ज़ा (भाजपा) | 103 | रिजवान परवीन (कांग्रेस) | 82 |
भविष्य की राजनीति पर नजर:
देवकर नगर पंचायत में पहली बार इस तरह का अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिला है। राजनीतिक समीकरणों की यह दिलचस्प कहानी आगे और क्या मोड़ लेगी, यह देखना दिलचस्प होगा।
देवकर से रमेश जैन की रिपोर्ट
0 Comments
अपना किमती समय देने के लिये
धन्यवाद